Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Update: एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

February 8, 2026

Today Weather Update: एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

Today Weather Update: उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका सबसे ज्यादा असर पहाड़ी राज्यों में देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है, लेकिन दिन में धूप खिली रहने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली में दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात का तापमान करीब 11 डिग्री रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- आज सितारे क्या कहते हैं? जानिए 12 राशियों का राशिफल

 

हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं
हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा, हालांकि रात के समय ठंड का अहसास बरकरार रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
पहाड़ी राज्यों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। 9 फरवरी की रात से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। 10 फरवरी को कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को मिला पुराना सहकर्मी, पूंछ के अग्रिम इलाके के दौरे के दौरान हुई मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में 9 और 10 फरवरी को बर्फ गिरने का अनुमान है। शिमला और मंडी सहित मध्य पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में 9 से 11 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें