Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेडट्रॉनिक कंपनी चीनी अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक सुधार में विश्वास से भरा है

April 8, 2023

मेडट्रॉनिक कंपनी चीनी अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक सुधार में विश्वास से भरा है

मेडट्रॉनिक कंपनी फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से एक है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में स्थित है। इस कंपनी के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ग्रेटर चीन क्षेत्र के अध्यक्ष कू य्वीशाओ ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक लिखित इंटरव्यू में कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वित्तीय संस्थानों ने हाल ही में चीन के आर्थिक विकास के लिए अपने पूर्वानुमान बढ़ाए हैं, जो पूरी तरह से दर्शाता है कि बाहरी दुनिया आम तौर पर चीन के आर्थिक विकास की संभावनाओं के बारे में आशावादी है। मेडट्रॉनिक भी चीनी अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक सुधार में विश्वास से भरा है।  उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में चीन ने अपने कारोबारी माहौल में लगातार सुधार किया है और उच्च स्तर के खुलेपन पर कायम है, जिसने चीन में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दीर्घकालिक विकास के लिए मजबूत प्रेरित शक्ति और व्यापक मंच ही नहीं, बल्कि लगातार नए अवसर भी प्रदान किए हैं। 

कू य्वीशाओ ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से, चीन ने विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सिलसिलेवार नई नीतियां शुरू की, और लगातार सकारात्मक संकेत जारी किए हैं, जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रोत्साहन मिला है। इस नव वर्ष में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय उम्मीद करता है कि चीन वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आर्थिक वैश्वीकरण में अधिक जीवन शक्ति प्रदान करेगा।

कू य्वीशाओ ने खास तौर पर उल्लेख किया कि चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई), जो लगातार पांच वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, दुनिया भर की कंपनियों को नए उत्पादों को प्रदर्शित करने, नए भागीदारों से मिलने और नए बाजारों का पता लगाने के लिए एक प्रमुख मंच और चैनल प्रदान करता है। उनके अनुसार, मेडट्रॉनिक पहले सीआईआईई में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और लगातार प्रदर्शन कर रहा है। हर साल औसतन 60 से 70 वैश्विक नवीन चिकित्सा प्रौद्योगिकी उत्पादों और उपचारों का प्रदर्शन करता है, जिनमें से कई उत्पाद बहुत लोकप्रिय हैं। 

कू य्वीशाओ ने यह भी कहा कि वर्तमान में, चीन दुनिया में मेडट्रॉनिक का दूसरा सबसे बड़ा एकल बाजार है। कंपनी हमेशा चीनी बाजार की विशाल क्षमता के बारे में आशावादी रही है, और दृढ़ता से विश्वास करती है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा चिकित्सा बाजार और सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र बन जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें