Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः PM Shahbaz और उनके बेटे हमजा काे मिली राहत, Court ने किया बरी

May 10, 2023

मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः PM Shahbaz और उनके बेटे हमजा काे मिली राहत, Court ने किया बरी

इस्लामाबादः राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो(एनएबी)ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा को निदरेष घोषित किया है। ब्यूरो ने अदालत में पूरक रिपोर्ट सौंपा। एक टीवी ने बताया कि मामले में शहबाज शरीफ, हमजा शहबाज और अन्य को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रतिनिधि अनवर हुसैन अदालत में पेश हुए।

एनएबी द्वारा दायर मामले में आरोप लगाया गया था कि शहबाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्य मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी खातों के माध्यम से धन के अवैध हस्तांतरण में शामिल थे। दिसंबर 2020 में, एफआईए ने पीएमएल-एन के दो नेताओं के खिलाफ चीनी घोटाला मामले में 16 बिलियन पीकेआर की राशि के शोधन में कथित संलिप्तता के लिए अदालत के समक्ष चालान पेश किया था।

जांच दल ने शहबाज परिवार के 28 बेनामी (बिना शीर्षक वाले) खातों का पता लगाया था। इसके माध्यम से 2008 से 2018 के दौरान कथित रूप से 16.3 बिलियन पीकेआर की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। एफआईआर में शहबाज और हमजा समेत 14 अन्य लोगों का नाम था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें