Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंगोलियाई राष्ट्रपति ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की

June 14, 2026

मंगोलियाई राष्ट्रपति ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क: मंगोलियाई राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख ने 13 जून को उलान बटार में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। उखना खुरेलसुख ने कहा कि मंगोलिया-चीन सम्बंध क्षेत्रीय देशों के बीच सम्बंधों की मिसाल बन गये हैं। चीन हमेशा से मंगोलिया का अच्छा पड़ोसी रहा है। चीन के प्रति मित्रतापूर्ण नीति मंगोलिया की कूटनीति की प्राथमिकता है। मंगोलिया एक चीन सिद्धांत पर कायम रहता है और थाईवान को चीन का एक अभिन्न अंग मानता है। मंगोलिया किसी भी तरह की कथित थाईवानी स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता। इसके साथ हांगकांग, शीत्सांग और शिनच्यांग सम्बंधी सवाल चीन के आंतरिक सवाल हैं। मंगोलिया अन्य देशों के सम्बंधों से चीन के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मंगोलिया चीनी राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण अवधारणा तथा पहलों का समर्थन करता है और चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों के सहयोग को मजबूत करेगा।

वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-मंगोलिया सम्बंध के विकास का रुझान बना रहा है। दोनों पक्ष शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, पारस्परिक मदद, सहयोग तथा साझी जीत वाले चीन-मंगोलिया साझे भविष्य वाले समुदाय के सह निर्माण के लिए प्रयास करने पर सहमत हैं। चीन मंगोलिया के साथ इस समानता को ठोस नीतियों और कदमों में परिवर्तित करने को तैयार है।

वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा द्विपक्षीय सम्बंध को पड़ोस नीति के अहम स्थान पर रखता है। चीन मंगोलिया के साथ बहुपक्षीय मंचों में एकजुटता व समन्वय मज़बूत करने का उत्सुक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें