Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea में Coronavirus के एक दिन में सामने आए 20 हजार से अधिक नए मामले

May 3, 2023

South Korea में Coronavirus के एक दिन में सामने आए 20 हजार से अधिक नए मामले

सोलः दक्षिण कोरिया में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों में ढील के कारण कोरोनो वायरस के नए मामले बुधवार को बढ़कर 20,000 से अधिक हो गए। एक समाचार एजेंसी ने कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के हवाले से बताया कि देश में कुल 20,197 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 26 लोग विदेशों से आए थे। इस प्रकार अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,12,12,598 पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को जारी आंकड़ों में 15,741 नए मामले सामने आए थे। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश भर में आठ नई मौतों के साथ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34,505 हो गई।

केडीसीए ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 137 से बढ़कर 142 हो गई है। दक्षिण कोरिया के दूसरे उप स्वास्थ्य मंत्री पार्क मिन-सू ने कहा, मास्क पहनने के आदेश को मार्च में हटाने के बाद दैनिक संक्रमण बढ़े हैं। नए दैनिक मामले एक सप्ताह पहले की तुलना में पिछले सप्ताह तीन प्रतिशत बढ़ गए, हालांकि वायरस की स्थिति को स्थिर तरीके से प्रबंधित किया गया है।

दक्षिण कोरिया ने मार्च में सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनने की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। ऐसा महामारी पूर्व की समान्य स्थिति में लौटने की लोगों की मांग को ध्यान में रखकर किया गया था। हालांकि चिकित्सा संस्थानों, फार्मेसी और संक्रमण की संभावना वाली जगहों पर मास्क पहनना अब भी अनिवार्य है। सरकार अनिवार्य कोविड -19 आइसोलेशन अवधि को वर्तमान के सात से घटाकर पांच दिन करने पर भी विचार कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें