Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

International Yoga Day के अवसर पर तेल अवीव में 300 से ज्यादा लोगों ने किया योग

June 21, 2024

International Yoga Day के अवसर पर तेल अवीव में 300 से ज्यादा लोगों ने किया योग

तेल अवीव: इजराइल में तीन सौ से अधिक लोगों ने तेल अवीव के ‘पेरेस सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन’ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रथम महिला मिशल हेर्जोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इजराइल में भारतीय दूतावास ने तेल अवीव-याफो नगर पालिका और इजराइल के संस्कृति एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। हेर्जोग ने इस कार्यक्रम में भारत और इजराइल के बीच गहरी मित्रता पर बात की। हेर्जोग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”आपने आज यहां स्पष्ट रूप से दिखा दिया कि भारत परवाह करता है। भारत, इजराइल के साथ हमेशा खड़ा है।

युद्ध के शुरुआती क्षणों में ही दोस्ती की यह भावना स्पष्ट दिखी। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी ने आगे आकर नरसंहार की निंदा की थी और हमारे बंधकों की रिहा करने की मांग की थी।” इजराइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने कहा कि योग की प्राचीन विधा ने सीमाओं और संस्कृतियों को पार किया है।

उन्होंने कहा, ”आइए हम इस कालातीत परंपरा के सार पर विचार करें। योग की मूल शिक्षा केवल शारीरिक मुद्राओं का अभ्यास नहीं बल्कि इसे करने से एकता, करुणा और मन को शांति भी प्राप्त होती है। योग सत्र की शुरुआत दूतावास की योग शिक्षिका दर्शना राजपूत के नेतृत्व में योग मुद्राओं की प्रस्तुति से हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें