Site icon Dainik Savera Times

बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 50 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, अब-तक 247 मौतें

ढाका: बंगलादेश में अक्टूबर माह में डेंगू संबंधित बीमारी से करीब 84 लोगों की मौत हो चुकी है, जो इस साल में सबसे ज्यादा हैं।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे तक करीब 1,298 नये मामलों की पुष्टि हुयी, जिससे इस महीने कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,942 हो गई और देश भर में रविवार तक करीब 49,880 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। डीजीएचएस ने रविवार को छह डेंगू मरीजों की मौत की पुष्टि की, जिससे अब यह संख्या बढ़कर 247 हो गयी है।

Exit mobile version