Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले 10 वर्षों में 7 करोड़ से अधिक चीनियों को मिला गंभीर बीमारी बीमा का भुगतान

January 3, 2024

पिछले 10 वर्षों में 7 करोड़ से अधिक चीनियों को मिला गंभीर बीमारी बीमा का भुगतान

चीन राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा ब्यूरो द्वारा 2 जनवरी को जारी खबर के अनुसार, देश में बीमा उद्योग सक्रिय रूप से शहरी और ग्रामीण निवासियों के लिए गंभीर बीमारी बीमा का कार्य कर रहा है। वर्तमान में, 21 बीमा कंपनियां देश भर में शहरी और ग्रामीण लोगों के लिए गंभीर बीमारी बीमा व्यवसाय में जुटी हैं। पिछले 10 वर्षों में, उन्होंने 7 करोड़ से अधिक लोगों को मुआवजा दिया है, जिससे बीमित रोगियों का उच्च चिकित्सा लागत बोझ कम हुआ है।
बताया गया है कि साल 2022 में, वाणिज्यिक स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम आय 865.3 अरब युआन रही, और मुआवजा खर्च 360 अरब युआन दर्ज किया गया। साथ ही, इसने दीर्घकालिक स्वास्थ्य बीमा देयता भंडार में 16 खरब युआन से अधिक जमा किये हैं, जिसने बीमित लोगों की चिंताएं कम करने, उपभोग क्षमता जारी होने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दीर्घकालिक देखभाल बीमा प्रणाली के पायलट प्रोजेक्ट का समर्थन करने के संदर्भ में, साल 2022 के अंत तक, कुल 31 बीमा कंपनियों ने दीर्घकालिक देखभाल बीमा प्रणाली के पायलट प्रोजेक्ट में भाग लिया है। संबंधित विभाग सक्रिय रूप से वाणिज्यिक दीर्घकालिक देखभाल बीमा के विकास को बढ़ावा देते हैं, कर-सुविधाजनक स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के दायरे को वाणिज्यिक दीर्घकालिक देखभाल बीमा तक विस्तारित करते हैं, और साथ ही जीवन बीमा क्षतिपूर्ति दायित्व और नर्सिंग भुगतान दायित्व के बीच रूपांतरण तंत्र पर पायलट कार्य करते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें