Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

California में तूफान के कारण एक लाख से अधिक घरों की बिजली हुई गुल

February 25, 2023

California में तूफान के कारण एक लाख से अधिक घरों की बिजली हुई गुल

लॉस एंजेलिसः कैलिफोर्निया में आए तूफान की वजह से एक लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। एक समाचार एजेंसी ने पॉवरआउटेज यूएस के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे तक लगभग 1 लाख 16 हजार लोग बिना बिजली के थे। राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कहा कि गुरुवार को बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात के साथ राज्य में तूफान आया। इसके कारण भारी हिमपात के साथ-साथ ठंडी व तेज हवाएं सप्ताहांत तक चलती रहेंगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से शनिवार तक वेंचुरा काउंटी और लॉस एंजिल्स काउंटी पहाड़ों के लिए एक बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की हैं। सिएरा हिमस्खलन केंद्र ने शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक सिएरा नेवादा पहाड़ों के कुछ हिस्सों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की हैं। स्थानीय एजेंसियों के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बिजली की कटौती के अलावा, कई सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं और बर्फ जमा हो गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रविवार तक बिजली की पूर्ण बहाली हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें