Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मास्को : चीनी और रूसी राष्ट्रपतियों के बीच मुलाकात हुई

May 8, 2025

मास्को : चीनी और रूसी राष्ट्रपतियों के बीच मुलाकात हुई

स्थानीय समयानुसार 8 मई की सुबह, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की राजधानी मास्को के क्रेमलिन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वार्ता की। इस दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर पुनः रूस आने तथा सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने पर प्रसन्नता हो रही है। 

उन्होंने कहा कि इतिहास और वास्तविकता ने पूरी तरह से साबित कर दिया है कि चीन-रूस संबंधों का निरंतर विकास और गहरा होना दोनों देशों की जनता के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्री को विरासत में प्राप्त करने का उचित अर्थ है, दोनों पक्षों के लिए आपसी सफलता प्राप्त करने और अपने-अपने विकास और पुनरोद्धार को बढ़ावा देने के लिए एक अपरिहार्य विकल्प है, और यह अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने और वैश्विक शासन प्रणाली के सुधार को बढ़ावा देने के लिए समय की मांग भी है।

शी ने कहा कि इस वर्ष चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध, सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है। 80 साल पहले, चीनी और रूसी लोगों ने भारी बलिदान दिया, महान विजय हासिल की, और विश्व शांति व मानव प्रगति को बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया जो इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में शक्तिशाली देशों द्वारा एकतरफावाद और दादागीरी का सामना करते हुए, चीन रूस के साथ मिलकर विश्व के प्रमुख देशों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में विशेष जिम्मेदारी निभाएगा, संयुक्त रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास के सही दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा, संयुक्त राष्ट्र के प्राधिकार और स्थान की रक्षा करेगा, चीन, रूस और बड़ी संख्या में विकासशील देशों के अधिकारों व हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा, और एक समान व व्यवस्थित बहुध्रुवीय दुनिया एवं समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेगा। 

वार्ता के दौरान, पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग उनके अच्छे मित्र हैं। युद्ध के कठिन समय के दौरान रूसी और चीनी लोगों द्वारा बनाई गई मजबूत दोस्ती नए युग में रूस और चीन के बीच व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी के मूलभूत आधारशिलाओं में से एक है। रूस और चीन दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंध विकसित करते हैं, जो कि किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ़ नहीं है। 

पुतिन ने यह भी कहा कि अच्छे पड़ोसी की दोस्ती का निर्माण करना, मित्रता को प्रगाढ़ करना और सहयोग का विस्तार करना रणनीतिक सहयोग के आधार पर रूस और चीन द्वारा अपनाए गए साझा विकल्प हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें