Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुराष्ट्रीय उद्यम चीन की अर्थव्यवस्था की “नवाचार शक्ति” को लेकर हैं आशावादी

June 27, 2024

बहुराष्ट्रीय उद्यम चीन की अर्थव्यवस्था की “नवाचार शक्ति” को लेकर हैं आशावादी

विश्व आर्थिक मंच का 15वां न्यू चैंपियंस वार्षिक सम्मेलन, जिसे समर दावोस फोरम के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में चीन में आयोजित किया जा रहा है। कई बहुराष्ट्रीय उद्यमों के अधिकारियों ने नई ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेटेड ड्राइविंग जैसे क्षेत्रों में चीन की नवाचार क्षमताओं के बारे में आशावाद व्यक्त किया है। वे इस बात पर जोर देते हैं कि चीनी बाजार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दृढ़ बनी हुई है।

अमेरिकन इनवेस्को इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी में ग्रेटर चाइना, दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र के सीईओ मार्टिन फ्रैंक ने कहा कि फोटोवोल्टिक्स और लिथियम बैटरी सहित नए ऊर्जा क्षेत्रों में चीन की प्रगति ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अत्याधुनिक तकनीकी नवाचारों में चीन की वृद्धि की महत्वपूर्ण क्षमता पर प्रकाश डाला, जो बहुराष्ट्रीय उद्यमों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करेगा।

वहीं, हनीवेल चाइना के अध्यक्ष यू फांग ने चीन की कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली के मूल्य पर जोर दिया, जो सहयोगी नवाचार की नींव बनाती है। अमेरिकी कंपनी हनीवेल को चीनी बाजार के निरंतर विकास पर भरोसा है और वह स्मार्ट विनिर्माण और हरित विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में विकास के अवसरों की सक्रिय रूप से तलाश कर रहा है।

उधर, ऑटोमेटिक डेटा प्रोसेसिंग (एडीपी) में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांग श्याओयुन ने कहा कि चीन भविष्य के कई उद्योगों में अपने विकास को गति दे रहा है। उन्होंने चीन के साथ सहयोग की संभावनाओं पर भरोसा जताया और संकेत दिया कि एडीपी देश के भीतर उभरते क्षेत्रों में अपने निवेश को बढ़ाने की योजना बना रहा है।

केपीएमजी चाइना कंसल्टिंग के मुख्य रणनीति अधिकारी त्साई वेई ने टिप्पणी की कि चीन लगातार विदेशी निवेश पर प्रतिबंधों को कम कर रहा है और विदेशी निवेश उदारीकरण के स्तर को बढ़ा रहा है। ये प्रयास विदेशी उद्यमों के लिए चीन में निवेश और सहयोग करने के मजबूत अवसर पैदा कर रहे हैं। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें