Site icon Dainik Savera Times

म्यांमार ने भूकंप राहत कार्यों में सहायता के लिए चीन को धन्यवाद दिया

इंटरनेशनल डेस्क: 28 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप के बाद, चीन ने म्यांमार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया और म्यांमार को आपातकालीन मानवीय आपदा राहत प्रदान की। चीन ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में बचाव दल भेजे तथा व्यवस्थित तरीके से बचाव, पुनर्वास, राहत, जलापूर्ति और महामारी रोकथाम कार्य को बढ़ावा दिया। म्यांमार के लोग प्यार से चीनी लोगों को “रिश्तेदार” या “भाई” कहते हैं।

चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में म्यांमार के कई सरकारी अधिकारियों, विशेषज्ञों और विद्वानों ने समय पर सहायता के लिए चीन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति आभार व्यक्त किया, उनका मानना ​​है कि इससे म्यांमार और चीन के बीच गहरी मित्रता प्रदर्शित हुई है।

म्यांमार प्रेस परिषद के उपाध्यक्ष यू खिन मौंग ज़ॉ ने भावुक होकर कहा कि आपदा के बाद, न केवल चीनी बचाव दल सबसे पहले पहुंचा, बल्कि बचाव कार्य में एक या दो ईकाइयां नहीं, बल्कि सरकार, सामाजिक समूहों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य बलों से बने एक बड़े समूह ने पूरी तरह से गहरी मैत्री का प्रदर्शन किया।

म्यांमार के यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री सोए थीन ने एक साक्षात्कार में कहा कि चीनी लोगों द्वारा सभी स्थानों से जुटाई गई सहायता सामग्री सबसे तेज़ गति से म्यांमार पहुंच रही है। योजना के अनुसार, भविष्य में अनेक खेपों में राहत सामग्री आएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: कपड़ा प्रेस करने वाले के खाते से हुआ 598 करोड़ लेन-देन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

Exit mobile version