Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan ने नियुक्त किया नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार… ISI प्रमुख Asim Malik को सौंपा कार्यभार

May 1, 2025

Pakistan ने नियुक्त किया नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार… ISI प्रमुख Asim Malik को सौंपा कार्यभार

इस्लामाबाद: भारत-पाक संबंधों में बढ़ते तनाव के माहौल में पाकिस्तान सरकार ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम उठाते हुए इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक को देश का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है। कैबिनेट डिवीजन द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जनरल मलिक को यह अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।

-ISI प्रमुख को सौंपा गया कार्यभार

जनरल मलिक अक्टूबर 2024 से पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी ISI का नेतृत्व कर रहे हैं। अब वह दो अत्यंत संवेदनशील पदों की जिम्मेदारी एक साथ निभाएंगे ISI प्रमुख और NSA। यह पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई सेवारत ISI प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का दायित्व भी संभाल रहा है।

यह नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब हाल ही में भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए घातक आतंकी हमले ने दोनों देशों के बीच तनाव को और गहरा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं।

-2022 से NSA का पद खाली पड़ा था

गौरतलब है कि अप्रैल 2022 से पाकिस्तान में NSA का पद खाली पड़ा था, जब इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद तत्कालीन सलाहकार डॉ. मोईद यूसुफ ने पद छोड़ा था। दो वर्षों से अधिक समय बाद इस पद पर हुई नियुक्ति को पाकिस्तान की सुरक्षा नीति में स्थिरता और स्पष्टता लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। जनरल असीम मलिक की यह दोहरी भूमिका आने वाले दिनों में पाकिस्तान की विदेश और रक्षा नीति को किस दिशा में ले जाएगी, इस पर क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा विश्लेषकों की पैनी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें