Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine को बहुवर्षीय मदद की योजना पर विचार कर रहा है NATO : Jens Stoltenberg

April 4, 2023

Ukraine को बहुवर्षीय मदद की योजना पर विचार कर रहा है NATO : Jens Stoltenberg

ब्रुसेल्सः नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि संगठन यूक्रेन के लिए बहुवर्षीय मदद के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करेगा। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, नाटो प्रमुख ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि नाटो देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार और बुधवार को होने वाली बैठक में यह कार्यक्रम एजेंडा का हिस्सा होगा। स्टोलटेनबर्ग ने कहा, कि मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन के लिए बहुवर्षीय कार्यक्रम तैयार करने की दिशा में काम शुरू करने पर मंत्रियों के बीच सहमति बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को मदद मुहैया कराने के साथ ही यह कार्यक्रम यूक्रेन और नाटो के दीर्घावधि संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि बैठक में नाटो देशों के विदेश मंत्री यूक्रेन की सेनाओं की सहायता को मजबूती प्रदान करने और उन्हें नाटो के मानकों के अनुरूप ढालने पर भी चर्चा करेंगे।विदेश मंत्रियों की बैठक के अंतर्गत मंगलवार को यूक्रेन और नोटो कमीशन की बैठक भी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें