Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

छांग-अ 5 की चंद्र मिट्टी में प्राकृतिक कांच रेशे पाए गए

May 9, 2023

छांग-अ 5 की चंद्र मिट्टी में प्राकृतिक कांच रेशे पाए गए

चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिकी संस्थान से प्राप्त हालिया जानकारी के अनुसार, छांग-अ 5 डिटेक्टर द्वारा चांद से लाई गई चंद्र मिट्टी के नमूनों पर व्यवस्थित सामग्री विज्ञान अनुसंधान के माध्यम से, चीनी शोधकर्ताओं ने विभिन्न मूल के और विभिन्न प्रकार के चंद्र कांच पदार्थों की खोज की है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि छांग-अ 5 चंद्र मिट्टी में पहली बार प्राकृतिक कांच के रेशे भी पाए गए है। शोधकर्ताओं ने छांग-अ 5 चंद्र मिट्टी के नमूनों में कांच पदार्थों के आकृति, तत्व, सूक्ष्म संरचना और गठन तंत्र का व्यापक विश्लेषण किया है। इसके बाद उन्होंने पाया कि चंद्रमा की सतह पर कांच की उत्पत्ति में ठोस, तरल और गैस के कई परिवर्तन पथ मौजूद हैं।

शोधकर्ताओं ने पहली बार छांग-अ 5 चंद्र मिट्टी में प्राकृतिक कांच के रेशों की खोज की है। ये प्राकृतिक कांच रेशे साबित करते हैं कि चंद्र मिट्टी में कांच बनाने की अच्छी क्षमता और उत्कृष्ट प्रसंस्करण व बनाने की विशेषताएं समाहित हैं। उन्होंने चंद्र मिट्टी से कांच निर्माण सामग्री का प्रसंस्करण और उत्पादन के लिए चंद्र सतह पर स्थानीय सामग्रियों का उपयोग करने की व्यवहार्यता की पुष्टि की है। यह भविष्य में चंद्र आधार के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें