Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवाज शरीफ ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान आने के लिए विमान का टिकट बुक कराया

October 2, 2023

नवाज शरीफ ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान आने के लिए विमान का टिकट बुक कराया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के लिए हवाई टिकट बुक कराया है। सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। नवाज (73) ने हाल ही में कहा था कि वह जनवरी 2024 में प्रस्तावित आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने को लेकर उत्साहित हैं।

सूत्र के हवाले से कहा कि इस समय ब्रिटेन में रह रहे नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और उसी दिन उनका अबूधाबी से लाहौर रवाना होने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या ईवाई243 के बिजनेस क्लास का टिकट बुक कराया है। उन्होंने कहा कि एतिहाद एयरवेज का विमान शाम 6 बजकर 25 मिनट पर लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें