Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों वाले देशों और क्षेत्रों का लगभग 80 प्रतिशत हुआ बहाल

April 5, 2023

China में अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों वाले देशों और क्षेत्रों का लगभग 80 प्रतिशत हुआ बहाल

चीनी नागरिक उड्डयन प्रशासन के परिवहन विभाग की निदेशक ल्यांग नान ने 4 अप्रैल को कहा कि पिछले सप्ताह चीन में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या 2021 तक पहुंच गई, जो कोरोना महामारी के खिलाफ़ “बी श्रेणी” वाले कदम अपनाने से पहले के सप्ताह का 4.2 गुना है, और यह संख्या महामारी का प्रकोप शुरू होने से पहले यानी साल 2019 के लगभग 26.5 प्रतिशत तक बहाल हो गयी है, अब हवाई उड़ान चलाने वाले देशों और क्षेत्रों की संख्या 58 तक पहुंच चुकी है, जो महामारी के पैदा होने से पहले के लगभग 80 प्रतिशत तक बहाल हो चुकी है। 

उस दिन चीनी राज्य परिषद के न्यूज़ कार्यालय ने पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें ल्यांग नान ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी-अभी शुरू हुए 2023 के ग्रीष्म और पतझड़ के उड़ान मौसम में, चीनी और विदेशी एयरलाइनों ने चीन के अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन बाजार की भविष्यवाणी के आधार पर परिवहन क्षमता को सक्रिय रूप से समायोजित और व्यवस्थित किया है, और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान योजनाओं में काफी वृद्धि की है। कुल 28 घरेलू एयरलाइंस और 88 विदेशी एयरलाइंस देश के बाहर 62 देशों और क्षेत्रों में 123 शहरों के मार्गों पर 5,290 साप्ताहिक राउंड-ट्रिप उड़ानों की व्यवस्था करने की योजना बना रही हैं। 

पत्रकार सम्मेलन में 133वें चीन आयात और निर्यात मेले (कैंटन फेयर) के बारे में जानकारी भी दी गई। ल्यांग नान के अनुसार, कैंटन फेयर में विदेशी व्यापारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नागरिक उड्डयन प्रशासन ओवरटाइम, चार्टर फ्लाइट या बिजनेस जेट के लिए एयरलाइंस के आवेदन को तुरंत मंजूरी देगा, एयरलाइनों को विदेशों में संभवतः मिलने वाले उड़ान अनुमोदन और गारंटी वाली समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा, ताकि कैंटन फेयर में भाग लेने वाले व्यापारियों की आवाजाही की सुविधा को सुनिश्चित किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें