Site icon Dainik Savera Times

फिलीपींस में भूस्खलन से करीब पांच लोगों की हुई मौत

मनीला: दक्षिणी फिलीपींस में मंगलवार की रात को हुए भूस्खलन से दो बसें और घर दब गये, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक स्थानीय आपदा एजेंसी ने कहा कि भूस्खलन कल रात दावाओ डी ओरो प्रांत के मैको शहर में एक खनन स्थल के पास हुआ। श्रमिकों को लेकर जा रही दो बसें भूस्खलन की चपेट में आ गयी।

Exit mobile version