Site icon Dainik Savera Times

नेपाल में चुनाव सम्पन्न होने पर चीन ने बधाई दी

Nepal elections: चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 6 मार्च को कहा कि चीन नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव के सुचारू और सफल समापन पर हार्दिक बधाई देता है। प्रवक्ता ने कहा कि चीन, नेपाल के साथ मिलकर विकास और समृद्धि की दिशा में अग्रसर, दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग और मैत्रीपूर्ण साझेदारी को और मज़बूत करना चाहता है।

उसी दिन आयोजित विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन नेपाल की राष्ट्रीय राजनीतिक कार्यसूची की सुचारू प्रगति का स्वागत करता है। उन्होंने उल्लेख किया कि चीन और नेपाल पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी हैं, और चीन नेपाल के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है।

प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे की स्वतंत्रता, संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा के प्रयासों में एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। चीन नेपाल के साथ मिलकर साझा विकास और पारस्परिक समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और मित्रता की साझेदारी को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version