Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

खपत वृद्धि का नया “इंजन”– उपभोक्ता विश्वास

March 14, 2023

खपत वृद्धि का नया “इंजन”– उपभोक्ता विश्वास

15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस है, जो अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ द्वारा साल 1983 में स्थापित किया गया था। जिसका उद्देश्य उपभोक्ता अधिकार संरक्षण के प्रचार का विस्तार करना है, ताकि उपभोक्ता अधिकारों को दुनिया भर में महत्व दिया जा सके, विभिन्न देशों और क्षेत्रों में उपभोक्ता संगठनों के बीच सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सके, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों व हितों की बेहतर रक्षा की जा सके। चीनी राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित उपभोक्ता अधिकार संरक्षण वर्ष का विषय “उपभोक्ता विश्वास को बढ़ावा देना” है।

खपत चीन के आर्थिक विकास की मुख्य प्रेरक शक्तियों में से एक है। चीनी सकल घरेलू उत्पाद में अंतिम उपभोग व्यय का अनुपात लगातार 11 वर्षों तक 50 प्रतिशत से ऊपर रहा है, जो चीन की अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को गति देने के लिए प्रमुख प्रेरक शक्ति है। चीन की महामारी की रोकथाम के उपाय के निरंतर अनुकूलन की स्थिति में, खपत को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर उपभोक्ता मनोवैज्ञानिक समस्याओं को हल करने के लिए विभिन्न उपायों की आवश्यकता होती है। बताया गया है कि 5 मार्च को चीन में आयोजित एनपीसी के उद्घाटन सम्मेलन में तत्कालीन प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट में कहा कि घरेलू मांग का विस्तार करने के प्रयास किए जाने और उपभोग की बहाली और विस्तार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

यह स्पष्ट है कि उपभोक्ता विश्वास को बढ़ावा देने के लिए एक और अधिक सुरक्षित खपत का माहौल बनाना, उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा करना, उपभोक्ताओं के लिए समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है, जब उपभोक्ताओं को कोई चिंता नहीं है तो वे उपभोग करने का साहस कर सकते हैं, उपभोग करने में सक्षम हो सकते हैं और उपभोग करने के लिए तैयार हो सकते हैं। बता दें कि 26 दिसंबर, 1984 को चीनी उपभोक्ता संघ की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं पर पर्यवेक्षण करना, उपभोक्ताओं के वैध अधिकारों व हितों की रक्षा करना, उपभोक्ताओं को तर्कसंगत और वैज्ञानिक रूप से उपभोग करने का मार्गदर्शन करते हुए समाजवादी बाजार अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें