Site icon Dainik Savera Times

New IOC अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री नवंबर में चीन की यात्रा करेंगी

इंटरनेशनल डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की नयी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने हाल ही में लुसाने में खुलासा किया कि वे इस साल नवंबर में चीन की यात्रा करने की योजना बना रही हैं और उन्होंने चीनी ओलंपिक प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मैं इस साल नवंबर में चीन की यात्रा करने की योजना बना रही हूं। अभी तक विशिष्ट तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन इसे चीन के राष्ट्रीय खेलों के दौरान व्यवस्थित किया जाएगा।” 26 जून को, आईओसी अध्यक्ष के रूप में पहली ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कोवेंट्री ने कहा, “मैं इसके लिए उत्सुक हूं। मैं उन कई चीनी ओलंपिक प्रशंसकों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने 23 जून को आईओसी अध्यक्ष के हैंडओवर समारोह को देखा। ओलंपिक के लिए चीन का उत्साह और उम्मीदें हमेशा अधिक रहती हैं।” 

गौरतलब है कि 23 जून को स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुख्यालय “ओलंपिक हाउस” में, 700 से अधिक मेहमानों की उपस्थिति में, 41 वर्षीय कोवेंट्री ने थॉमस बाख से “ओलंपिक हाउस” की चाबी संभाली और इस तरह आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली महिला अध्यक्ष और पहली अफ्रीकी नेता बनीं।

बताया जाता है कि चीन के 15वें राष्ट्रीय खेल 9 से 21 नवंबर 2025 तक चीन के ग्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ में आयोजित किए जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version