Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजर्सी राज्य के सीनेटर भारतवंशी विन गोपाल करीबी मुकाबले में तीसरी बार चुनाव जीते

November 8, 2023

न्यूजर्सी राज्य के सीनेटर भारतवंशी विन गोपाल करीबी मुकाबले में तीसरी बार चुनाव जीते

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के सीनेटर भारतवंशी विन गोपाल बेहद कड़े मुकाबले में राज्य सीनेट में तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुन लिए गए हैं।डेमोक्रेटिक पार्टी के 38 वर्षीय सीनेटर ने मंगलवार को न्यूजर्सी के 11वें कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी स्टीव डिनिस्ट्रियन को करीब 60 प्रतिशत वोट हासिल कर हराया।गोपाल के चुनाव प्रचार अभियान के अनुसार, गोपाल वर्तमान में न्यूजर्सी राज्य सीनेट के सबसे कम उम्र के सदस्य और राज्य के इतिहास में सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले दक्षिण-एशियाई अमेरिकी हैं।

अमेरिका के कम से कम 37 राज्यों में मंगलवार को मतदान हुआ। न्यूजर्सी की विधायिका में राज्य सीनेट और विधानसभा शामिल हैं और इसमें 40 जिलों से 120 सदस्य हैं। प्रत्येक जिले में सीनेट में एक प्रतिनिधि और विधानसभा में दो प्रतिनिधि होते हैं जिनका कार्यकाल क्रमश: चार और दो साल होता है।‘द फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर’ अखबार के अनुसार, नवंबर के आम चुनाव में सभी 120 सीटों पर मतदान होगा।रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में गोपाल की सीट इस साल रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष लक्षय़ों में से एक है। गोपाल पहली बार 2017 में चुने गए और 2021 में फिर से चुने गए। इस बार के चुनाव में उन्हें 58 फीसदी वोट मिले जबकि 38 फीसदी वोट डिनिस्ट्रियन को मिले। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मतदाताओं की सेवा और द्विदलीय प्रणाली को दिया।

परिणाम घोषित होने के बाद रिपोर्ट में गोपाल के हवाले से कहा गया, ‘‘आप सभी ने आज रात इतिहास रच दिया।’’ गोपाल वर्तमान में सीनेट शिक्षा समिति के अध्यक्ष हैं और सीनेट मेजोरिटी कांफ्रेंस के नेता हैं।न्यूजर्सी में जन्मे और पले-बढ़े गोपाल के पास रटगर्स यूनिर्विसटी से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर और पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिर्विसटी से स्नातक की डिग्री है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें