Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग की नई तस्वीर: विकास, स्थिरता और खुशहाली की कहानी

April 5, 2026

शीत्सांग की नई तस्वीर: विकास, स्थिरता और खुशहाली की कहानी

इंटरनेशनल डेस्क : शीत्सांग को दुनिया की छत कहा जाता है पिछले कुछ सालों में तेजी से बदल रहा है। यहां की ऊंची पहाड़ियां, नीले आसमान और शांत मठ अब सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि आर्थिक तरक्की और लोगों की बेहतर जिंदगी का प्रतीक भी बन गए हैं। हाल के सालों में (2023-2026) शीत्सांग ने आर्थिक विकास, सामाजिक स्थिरता, तकनीकी प्रगति और लोगों की समृद्ध जिंदगी में बड़ा बदलाव दिखाया है।

शीत्सांग की इकोनॉमी तेजी से बढ़ी

शीत्सांग की इकोनॉमी अब तेजी से बढ़ रही है। 2024 में जीडीपी ग्रोथ 6.2% रही जो पूरे चीन में सबसे ऊपर थी। 2025 में यह और बढ़कर 303 बिलियन युआन (करीब 43 बिलियन डॉलर) तक पहुंच गई। औसतन पिछले कुछ सालों में 6-9% की ग्रोथ रही है। ऑनलाइन रिटेल सेल्स में 75% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई खासकर ज्वेलरी और कपड़ों में। टूरिज्म भी बूम पर है 2024 में 64 मिलियन से ज्यादा पर्यटक आए जो 2010 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है। क्लीन एनर्जी, हाई-टेक और कल्चर-टूरिज्म जैसे सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं।

बुनियादी ढांचे का जादू

सड़कें, रेलवे और एयरपोर्ट्स ने शीत्सांग को दुनिया से जोड़ा है। 2024 के अंत तक 1,24,900 किमी सड़कें और 1,359 किमी रेलवे बन चुकी हैं। सिचुआन-शीत्सांग रेलवे और यार्लुंग त्सांगपो हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट जैसे बड़े काम चल रहे हैं। ये प्रोजेक्ट्स न सिर्फ ट्रांसपोर्ट आसान कर रहे हैं, बल्कि नौकरियां और व्यापार बढ़ा रहे हैं। बॉर्डर एरिया में भी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है जिससे लोगों की जिंदगी आसान हुई है।

सामाजिक स्थिरता और लोगों की खुशहाली

शीत्सांग में अब शांति और स्थिरता है। गरीबी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। 8 साल से लगातार ग्रामीण और शहरी लोगों की प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल इनकम चीन में सबसे ऊपर रैंक कर रही है। ग्रामीण इलाकों में इनकम 8% से ज्यादा बढ़ी है। लाइफ एक्सपेक्टेंसी 35 साल से बढ़कर 71-72 साल हो गई है। शिक्षा और हेल्थकेयर में बड़ा सुधार आया है। ग्रुप-स्टाइल एडुकेशन और मेडिकल असिस्टेंस प्रोग्राम्स से गांवों तक अच्छी सुविधाएं पहुंच रही हैं। लोग अब बेहतर घर, पानी, बिजली, इंटरनेट और हेल्थ सर्विसेज का फायदा उठा रहे हैं।

तकनीकी प्रगति और ग्रीन डेवलपमेंट

शीत्सांग अब डिजिटल और स्मार्ट हो रहा है। क्लीन एनर्जी, हाई-टेक इंडस्ट्री और ई-कॉमर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और स्मार्ट टूरिज्म ने नई संभावनाएं खोली हैं। इकोलॉजिकल सस्टेनेबिलिटी पर भी फोकस है। नेचर रिजर्व बढ़े हैं और पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास हो रहा है। कुल मिलाकर शीत्सांग आज एक खुशहाल, समृद्ध और स्थिर जगह बन गया है। लोग अपनी संस्कृति के साथ आधुनिक जिंदगी जी रहे हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक— डी के)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें