Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्बिया के स्कूल में हुई गोलीबारी, आठ बच्चों समेत नौ लोगों की मौत, सात घायल

May 3, 2023

सर्बिया के स्कूल में हुई गोलीबारी, आठ बच्चों समेत नौ लोगों की मौत, सात घायल

बेलग्रेड: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी में आठ बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य सात घायल हो गये। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में पुलिस ने सर्बियाई राजधानी में व्राचर नगर पालिका के एक स्कूल में गोलीबारी की सूचना दी थी। संदेह जताया जा रहा है कि हमलावर एक 14 वर्षीय किशोर है, जिसने अपने पिता की पिस्तौल से गोलीबारी की। बाद में, मीडिया ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम आठ बच्चे और एक गार्ड मारा गया है। बयान में कहा गया है, “व्राचर जिले के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल में आज सुबह हुई गोलीबारी में आठ बच्चे और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी तथा छह बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गये। उन्हें एक एम्बुलेंस केंद्र और बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें