इंटरनेशनल डेस्क: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए नई क्रूज मिसाइलों के सफल परीक्षण का दावा किया है। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा हुआ है और अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, कोरियाई पीपुल्स आर्मी नेवी ने अपने नए 5000 टन वजनी युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ से समुद्र से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चोए ह्योन’ उत्तर कोरिया की नई मल्टी-रोल डिस्ट्रॉयर श्रेणी का प्रमुख जहाज है। इस युद्धपोत को अप्रैल 2025 में देश के पश्चिमी तट पर स्थित नाम्पो शिपयार्ड में लॉन्च किया गया था। यह उत्तर कोरियाई नौसेना के बेड़े का अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत माना जा रहा है। इस जहाज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इससे क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ परमाणु हथियार भी तैनात किए जा सकें। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए हर साल कम से कम दो ऐसे युद्धपोत तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
सरकारी मीडिया ने इस परीक्षण को युद्ध जैसी स्थिति में देश की ‘शक्तिशाली आक्रामक क्षमता’ का प्रदर्शन बताया है। रिपोर्ट में इन मिसाइलों को ‘रणनीतिक’ कहा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इनका इस्तेमाल परमाणु हथियार ले जाने के लिए भी किया जा सकता है। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ उत्तर कोरिया के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। इससे पहले भी 4 मार्च को इसी तरह का एक मिसाइल परीक्षण किया गया था। हालांकि इस ताजा परीक्षण को लेकर अभी तक अमेरिका, दक्षिण कोरिया या संयुक्त राष्ट्र की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
🇰🇵 — FOOTAGE: A new 5,000-ton destroyer in North Korea’s navy has successfully test-fired strategic cruise missiles, with Kim Jong Un present for the sea-to-surface launches. pic.twitter.com/KDakwrpJqe
— Belaaz News (@TheBelaaz) March 11, 2026
मिसाइल परीक्षण के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन खुद मौजूद थे। उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक कमांड सेंटर से पूरी कार्रवाई की निगरानी की। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किम जोंग उन अपनी बेटी और सैन्य अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम में बड़ी स्क्रीन पर लॉन्चिंग प्रक्रिया देख रहे हैं और फोन के जरिए आदेश देते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इन क्रूज मिसाइलों को नौसेना के डिस्ट्रॉयर जहाज ‘चोए ह्योन’ से लॉन्च किया गया। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा ऐसा परीक्षण है जिसमें कई मिसाइलें दागी गईं। मिसाइलें लगभग तीन घंटे तक समुद्र के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ती रहीं और बाद में निर्धारित द्वीपीय लक्ष्य को निशाना बनाया। जारी वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि युद्धपोत से मिसाइलें दागे जाने के बाद समुद्र के ऊपर धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आ रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...