Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lanka में अपना दूतावास बंद करेगा Norway, नई दिल्ली से होगा संचालन

July 25, 2023

Sri Lanka में अपना दूतावास बंद करेगा Norway, नई दिल्ली से होगा संचालन

कोलंबोः नॉर्वे सरकार ने घोषणा की है कि वह 31 जुलाई को श्रीलंका में अपना दूतावास बंद कर देगी और 1 अगस्त से नई दिल्ली स्थित राजनयिक मिशन से संचालन करेगा। कोलंबो में नॉर्वेजियन दूतावास ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, कि ‘यह फेसबुक पेज बंद हो जाएगा। हम आपको भारत, श्रीलंका और मालदीव के साथ हमारे चल रहे सहयोग पर अधिक अपडेट के लिए नई दिल्ली में नॉर्वेजियन दूतावास के पेज को फॉलो करने के लिए आमंत्रित करते हैं!‘

इसमें कहा गया है, ‘नई दिल्ली में नॉर्वेजियन दूतावास अब भारत, भूटान, श्रीलंका और मालदीव में नॉर्वे के लिए जिम्मेदार मिशन होगा, जिसकी अध्यक्षता भारत में नॉर्वेजियन राजदूत करेंगे।‘ यह निर्णय नॉर्वेजियन विदेश मंत्रलय की उस घोषणा के महीनों बाद आया है जिसमें कहा गया था कि कोलंबो में नॉर्वे के दूतावास सहित उसके पांच विदेशी मिशन बंद कर दिए जाएंगे।

नॉर्वेजियन विदेश मंत्री एनिकेन ह्यूटफेल्ट ने सितंबर 2022 में घोषणा की थी कि देश अपने विदेशी मिशनों में कई बदलाव करेगा। नॉर्वे और श्रीलंका ने 1952 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे और कोलंबो में दूतावास 1996 में खोला गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें