Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोविड-19 महामारी के आपातकालीन चरण के अंत की घोषणा करने का समय नहीं है

December 5, 2022

कोविड-19 महामारी के आपातकालीन चरण के अंत की घोषणा करने का समय नहीं है

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने 2 दिसंबर को कहा कि ओमिक्रॉन अभी भी दुनिया भर में व्यापक रूप से फैल रहा है, और अभी तक कोविड-19 महामारी के आपातकालीन चरण के अंत की घोषणा करने का समय नहीं है।

डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि पिछले संक्रमण या टीकाकरण के कारण, दुनिया की कम से कम 90% आबादी में वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रति कुछ हद तक प्रतिरोधक क्षमता है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने 2 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम अब उस क्षण के करीब हैं जब हम कोविड-19 महामारी के आपातकालीन चरण की समाप्ति की घोषणा करने में सक्षम होंगे, लेकिन हम अभी वहां पहुंचे नहीं हैं। कोरोना वायरस की निगरानी, परीक्षण, अनुक्रमण और टीकाकरण में अंतराल बना हुआ है।”

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम की तकनीकी निदेशक मारिया डीजोसेफ वैन केरखोव ने कहा कि देशों ने अकेले पिछले सप्ताह डब्ल्यूएचओ को 25 लाख से अधिक नए मामलों की सूचना दी। उच्च जोखिम वाले समूहों जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, बुनियादी बीमारियों और कम प्रतिरक्षा वाले लोगों और फ्रंट-लाइन चिकित्सा कर्मचारी की टीकाकरण दर अभी तक 100% लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है, जिस पर सभी देशों को ध्यान देने की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने कहा कि ओमिक्रॉन अत्यधिक संक्रामक है, और सभी देशों को अपने जोखिम मूल्यांकन और उनके निपटान में महामारी रोकथाम उपकरण के आधार पर महामारी का निपटारा करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें