Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 में थाईलैंड की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 50-70 लाख तक पहुंचेगी:Thailand

February 23, 2023

2023 में थाईलैंड की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 50-70 लाख तक पहुंचेगी:Thailand

थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रधान युथासाक सुपासोर्न ने 22 फरवरी को पेइचिंग में कहा कि 2023 में थाईलैंड की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 50-70 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। उसी दिन, चीनी पर्यटन ग्रुप की यात्रा सेवा कंपनी और थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो ने पेइचिंग में पर्यटन सहयोग के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन और खेल मंत्री फिफत रत्चकितप्रकर्ण, थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रधान युथासाक सुपासोर्न और अन्य मेहमानों ने हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया, और चीनी पर्यटन ग्रुप की यात्रा सेवा कंपनी के बोर्ड के अध्यक्ष लेई हाइसु के साथ बातचीत की। उन्होंने 2023 थाईलैंड के उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन के सुधार व प्रचार संबंधी सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

युथासाक ने कहा कि अब तक इस साल कुल 1 लाख 80 हजार चीनी पर्यटक थाईलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। चूंकि उड़ान क्षमता अभी तक महामारी से पहले के स्तर पर नहीं लौटी है, इसलिए अनुमान लगाया गया है कि 2023 में थाईलैंड की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 50-70 लाख तक पहुंच जाएगी। युथासाक ने यह भी कहा कि थाईलैंड थाईलैंड में चीनी पर्यटकों के यात्रा अनुभव को बहुत महत्व देता है, और वीजा देने में तेजी लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। साथ ही 200 से अधिक स्थानीय सामुदायिक अनुभव समेत पर्यटन उत्पाद भी लॉन्च होंगे, जो अतीत से अलग हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें