Site icon Dainik Savera Times

चीन में पंजीकृत नर्सों की संख्या 52 लाख से अधिक

12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है। 11 मई को चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के अंत तक चीन में पंजीकृत नर्सों की कुल संख्या 52 लाख से अधिक रही, प्रति 1,000 जनसंख्या पर लगभग 3.7 पंजीकृत नर्सें हैं, और राष्ट्रीय डॉक्टर-नर्स अनुपात 1:1.18 है।चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता हू छांगछांग ने परिचय देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में चीन के नर्सिंग उद्योग के विकास ने बड़ी प्रगति की है, जनता के लिए लगातार उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और उनके चिकित्सा अनुभव में सुधार किया जा रहा है। चीन में स्वास्थ्य पेशेवर और तकनीकी कर्मियों में नर्सों की संख्या आधे से अधिक है।

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा मामलों के विभाग के उपाध्यक्ष शींग रवछी ने परिचय देते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में, देश में नर्सों की कुल संख्या में साल दर साल औसतन 8% की वृद्धि हुई है, और लगभग 3 लाख नई नर्सें हर साल नर्स टीम में शामिल हुई हैं। अगले चरण में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग नर्स टीम के निर्माण को और मजबूत करने के लिए प्रभावी उपाय करना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version