Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 20 से अधिक घायल

October 13, 2024

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 20 से अधिक घायल

काहिरा: मिस्र में रविवार को एक ट्रेन के इंजन ने काहिरा आने वाली यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी अफ्रीकी देश मिस्र में एक महीने के अंदर हुई यह दूसरी ट्रेन दुर्घटना है।

रेलवे अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना दक्षिण काहिरा से लगभग 270 किलोमीटर दूर मिनया प्रांत में हुई। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रलय ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 21 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 19 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें