Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में “सरकारी कार्य रिपोर्ट” पर राय और सुझाव संबंधी संगोष्ठी आयोजित

February 14, 2023

पेइचिंग में “सरकारी कार्य रिपोर्ट” पर राय और सुझाव संबंधी संगोष्ठी आयोजित

“सरकारी कार्य रिपोर्ट (टिप्पणियों के लिए मसौदा)” पर राय और सुझाव सुनने के लिए 13 फरवरी को एक संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने की। इस संगोष्ठी में विभिन्न लोकतांत्रिक दलों और अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ के प्रमुखों तथा निर्दलीय प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी राय और सुझाव पेश किए। उन्होंने पिछले वर्ष और बीते पाँच सालों में चीन में प्राप्त विकास उपलब्धियों का सक्रिय आकलन किया।

ली खछ्यांग ने कहा कि “सरकारी कार्य रिपोर्ट” पर राय और सुझाव प्रदान करने के लिए सभी लोकतांत्रिक दलों, अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ और निर्दलीय लोगों को आमंत्रित करना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बहुदलीय सहयोग और राजनीतिक परामर्श प्रणाली की एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है, और लोकतांत्रिक पर्यवेक्षण को स्वीकार करने के लिए राज्य परिषद के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया भी है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में चीन के विकास ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। महामारी जैसे अप्रत्याशित कारकों से आर्थिक संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन चीन ने इसका मुकाबला करने के लिए सिलसिलेवार नीतियां और कदम अपनाए, आर्थिक मंदी पर तुरंत अंकुश लगाया और व्यापक आर्थिक बाजार को स्थिर किया। चीनी अर्थव्यवस्था ने उचित विकास हासिल किया है और इसका संचालन उचित सीमा के भीतर रहा है। इन उपलब्धियों की प्राप्ति अत्यंत कठिन रही है।

ली खछ्यांग ने यह भी कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में खपत, जो वर्षों से अर्थव्यवस्था का मुख्य इंजन रहा है, जनवरी में तेज हो गई। विभिन्न विभागों को पार्टी की केंद्र समिति और राज्य परिषद की व्यवस्था का अच्छी तरह कार्यान्वयन करते हुए आर्थिक सामाजिक विकास कार्य पर जोर देना चाहिए, आर्थिक बहाली की स्थिति को लगातार विस्तार करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें