Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार द्वारा प्रगतिशील विनिर्माण बढ़ाने से चीनी उद्यमों को मिल रहे विकास के मौके: जन प्रतिनिधि थ्येन चीछुन

March 11, 2025

सरकार द्वारा प्रगतिशील विनिर्माण बढ़ाने से चीनी उद्यमों को मिल रहे विकास के मौके: जन प्रतिनिधि थ्येन चीछुन

इंटरनेशनल डेस्क: वर्ष 2025“दो सत्रों”में प्रस्तुत सरकारी रिपोर्ट में नयी किस्म वाले औद्योगिकरण और प्रगतिशील विनिर्माण बढ़ाने पर जोर लगाया गया। इससे राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की सदस्य और लंबे समय से निर्माण उद्योग में कार्यरत इंजीनियर थ्येन चीछुन बहुत प्रोत्साहित हुईं। उन्होंने सीएमजी के संवाददाता के साथ बातचीत में कहा कि सरकार रील इकॉनॉमी और विनिर्माण उद्योग को बहुत महत्व दे रही है, जिसने चीनी उद्यमों के लिए विकास का अभूतपूर्व मौका लाया है।

थ्येन चीछुन दक्षिण चीन के हुनान प्रांत की चुचो शहर थ्येनछिओ क्रेन लिमिटेड कंपनी से आती हैं। वे अल्पसंख्यक जाति थुच्या की हैं। उन्होंने बताया कि चुचो शहर चीन का महत्वपूर्ण पुराना उद्योग अड्डा है। इधर कुछ साल चुचो शहर व्यावसायिक उन्नयन का रास्ता निकालने में सक्रिय रहा। वह ट्रेक यातायात तथा मध्यम व छोटे विमान के इंजन जैसे परंपरागत उद्योग के विकास के साथ चीनी नेविगेशन व्यवस्था पेइतो प्लस, नवीन ऊर्जा,छोटी अर्थव्यवस्थाओं जैसे नवोदित व्यवसायों के विकास पर खास जोर लगा रहा है, जिससे सफलतापूर्वक व्यावसायिक ढांचे की विविधता पूरी की गयी।

थ्येन चीछुन के विचार में चुचो शहर का एक कुंजीभूत अनुभव उद्योग, शोध व अनुसंधान और प्रयोग का गहरा मिश्रण है। विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्था और उद्यम के घनिष्ठ सहयोग से वैज्ञानिक व तकनीकी उपलब्धियों के वास्तविक प्रयोग में बदलाव को गति मिली है। विनिर्माण उद्योग से आयी जन प्रतिनिधि के नाते थ्येन चीछुन ने अपने काम और पड़ताल के मुताबिक“दो सत्रों”में परंपरागत विनिर्माण उद्योग के गुणवत्ता विकास पर अपना सुझाव भी रखा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- पंजाब में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की तैयारी, आज विधानसभा में पेश होगा ‘सत्कार एक्ट 2026’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें