Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में मची हाहाकार, Hospital में लगी आग, 21 लोगों की झुलस कर हुई मौत

April 19, 2023

China में मची हाहाकार, Hospital में लगी आग, 21 लोगों की झुलस कर हुई मौत

बीजिंगः चीन की राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को एक अस्पताल के भवन में लगी आग में झुलसकर 21 लोगों की मौत हो गई। खबराें के अनुसार, बीजिंग के फेंगताई जिले में एक अस्पताल के प्रवेश भवन में मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल से 71 मरीजों को अन्य जगह स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

आग दोपहर करीब एक बजकर 33 मिनट पर बुझा ली गई और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बचाव अभियान खत्म हुआ। अस्पताल से कुल 71 मरीजों को निकाला गया और अन्य जगह स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें