Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशों में शानतोंग प्रांत के 4 सौ से अधिक उद्यम आर्थिक व्यापारिक संवर्धन गतिविधियां करेंगे

December 18, 2022

विदेशों में शानतोंग प्रांत के 4 सौ से अधिक उद्यम आर्थिक व्यापारिक संवर्धन गतिविधियां करेंगे

17 दिसंबर को पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के वाणिज्य विभाग से मिली खबर के अनुसार, दिसंबर 2022 के मध्य से जनवरी 2023 के मध्य तक, शानतोंग प्रांत के उद्यम क्रमशः जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, मलेशिया, यूरोपीय संघ आदि स्थलों में सिलसिलेवार आर्थिक व्यापारिक संवर्धन गतिविधियां चलाएंगे। अब तक, पूरे प्रांत में 400 से अधिक उद्यमों के करीब 600 से ज्यादा लोगों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।

शानतोंग प्रांतीय वाणिज्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक, कई कारकों के प्रभाव से आयात और निर्यात पर दबाव बढ़ गया है, और कुछ विदेशी व्यापार उद्यमों के ऑर्डर कम हो गए हैं। इस तरह उन्हें विदेशों में ग्राहकों से मिलने, ऑर्डर प्राप्त करने, और व्यावसायिक अवसर ढूंढने की बहुत जरूरत है।  शानतोंग ने अपने प्रांत में विदेशी व्यापार उद्यमों की मांग और बाजार की परिस्थिति का अनुसंधान किया, इसके आधार पर विदेशों में मौजूदा बड़े पैमाने वाली आर्थिक व्यापारिक गतिविधि का आयोजन करेगा, ताकि उद्यमों को व्यापारिक अवसर प्राप्त हों और बाज़ार को स्थिरता मिले ।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें