Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में तालाब में नहाते समय डूबने से 2 भाइयों सहित 4 बच्चों की मौत

July 15, 2025

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में तालाब में नहाते समय डूबने से 2 भाइयों सहित 4 बच्चों की मौत

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक तालाब में नहाते समय डूबने से दो भाइयों समेत 4 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना लक्की मरवत जिले के दौलत खेल इलाके में घटी। पुलिस के अनुसार, बच्चों की उम्र 9 से 12 साल के बीच थी, उनमें से दो भाई थे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबने से बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बाद में बचाव दल ने बच्चों के शव बरामद किए।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें