Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान–अफगानिस्तान तनाव के बीच कूदा ईरान, ‘अब्बास अराघची’ ने कह दी बड़ी बात

February 27, 2026

पाकिस्तान–अफगानिस्तान तनाव के बीच कूदा ईरान, ‘अब्बास अराघची’ ने कह दी बड़ी बात

Pakistan Afghanistan conflict: पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों पर की गई आधी रात की एयरस्ट्राइक के बाद क्षेत्र में तनाव तेज़ी से बढ़ गया है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज़ तालिबान ने जवाबी कार्रवाई का दावा करते हुए कहा है कि उसने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया और कई सैन्य चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया। साथ ही 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और 15 से अधिक सैनिकों को बंधक बनाने का भी दावा किया गया है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की सरकार ने इन आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सीमा पर झड़पों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य गतिविधियों से हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Jack Dorsey ने अपनी कंपनी से निकाले 4,000 कर्मचारी, सामने आई ये वजह

ईरान की अपील: रमज़ान में संयम बरतें
क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना आत्म-संयम और इस्लामी दुनिया में एकजुटता का समय है। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अपने मतभेदों को “अच्छे पड़ोसीपन और संवाद” के जरिए सुलझाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने किया खुले युद्ध का ऐलान, कहा- अब खुली जंग होगी…

पाकिस्तान का रुख: “खुला युद्ध” की चेतावनी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल पाकिस्तान विरोधी तत्व कर रहे हैं और इस पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने भी कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया “व्यापक और निर्णायक” होगी। वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि देश किसी भी आक्रामक मंशा को बर्दाश्त नहीं करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें