इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि इन हवाई हमलों में अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों को निशाना बनाया गया है। हमलों में मारे गए लोगों में 11 बच्चे, 1 महिला और 1 बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं।
पाकिस्तान ने अभी तक इन हमलों की बात नहीं मानी है। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद पाकिस्तान की तरफ से नया हमला किया गया है। बता दें फरवरी के आखिर से अब तक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कई हमले हुए हैं, जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। चीन की मध्यस्थता से कुछ समय के लिए सीजफायर हुआ था।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में अपनी गलत नीतियों और शत्रुतापूर्ण कार्यों के नतीजों का सामना कर रहा है। उन्हें यह समझना चाहिए कि उन नीतियों पर अड़े रहने और उन्हें जारी रखने से वे अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। पाकिस्तान की भलाई इसी में है कि वह अफगानिस्तान के प्रति युद्ध और विनाश की नीति को छोड़कर अच्छा पड़ोसी बनने का रास्ता चुने।
Hamid Karzai, the former president of Afghanistan, strongly condemns in the harshest terms the Pakistan air violation of the country’s airspace and the killing of children and women in the provinces of Kunar, Khost, and Paktika. The former president, while expressing his deep… pic.twitter.com/pU19qbPlGx
— IANS (@ians_india) June 10, 2026

