Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan : सिंध में रॉकेट लॉन्चर के खोल में हुआ विस्फोट, एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 8 की मौत

September 27, 2023

Pakistan : सिंध में रॉकेट लॉन्चर के खोल में हुआ विस्फोट, एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 8 की मौत

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक मकान में रॉकेट लॉन्चर के खोल में विस्फोट होने से एक ही परिवार के चार बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि एक मैदान पर खेलते समय बच्चों को एक रॉकेट लॉन्चर का खोल मिल गया और वे उसे अपने घर ले आए। उन्होंने बताया कि यहां उसमें विस्फोट हो गया और एक ही परिवार के चार बच्चों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और इस संबंध में जांच जारी है और कंधकोट के सरकारी अस्पताल में ‘आपातकाल’ घोषित कर दिया गया है। खबर के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है कि कशमोर जिले के कंधकोट तहसील के जांगी सुबजवाई गोथ गांव तक रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा। बकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए महानिरीक्षक को ‘विस्तृत रिपोर्ट’ सौंपने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें