Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार कचरे को कम करने के लिए प्रयासरत पाकिस्तान

March 31, 2023

ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार कचरे को कम करने के लिए प्रयासरत पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार कचरे को कम करने के लिए प्रयासरत है। जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने यहां एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अपशिष्ट और पुनर्चक्रण सामग्री को कम करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है तथा सरकार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपाय कर रही है।

सुश्री रहमान ने कहा “ हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हमें प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने के लिए नीति की जरूरत है। दुनिया भर में प्लास्टिक और विभिन्न चीजों का रिसाइक्लिंग की जा रही है। पाकिस्तान को भी रिसाइक्लिंग केंद्रो की जरुरत है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अप्रबंधित कचरा एक बड़ी समस्या है और देश के सभी प्रमुख हितधारकों को अपशिष्ट प्रबंधन को नियंत्रित करने में शामिल होना होगा।

पाकिस्तान पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में उन्होंने कहा कि देश पर्यावरणीय गिरावट और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित शीर्ष 10 देशों में से एक है। उन्होंने कहा “ देश में 3.3 करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हमने जलवायु परिवर्तन के कारण इतनी बड़ी तबाही कभी नहीं देखी। प्राकृतिक आपदा ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को उसके सकल घरेलू उत्पाद के 09 प्रतिशत के नुकसान के साथ बुरी तरह प्रभावित किया है।” सुश्री रहमान ने कहा कि मंत्रालय ने जलवायु परिवर्तन से कमजोर लोगों को बचाने के अपने प्रयासों में लिविंग इंडस पहल शुरू की थी जिसमें जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और प्रदूषण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें