Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया

March 9, 2024

पाकिस्तानी सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी सेना ने दी। एक समाचार एजेंसी ने सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें