Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी नागरिक ने की PM Modi की दिल खोलकर तारीफ, Video हुआ Viral

February 25, 2023

पाकिस्तानी नागरिक ने की PM Modi की दिल खोलकर तारीफ, Video हुआ Viral

इस्लामाबादः पाकिस्तान के एक यू ट्यूबर से बातचीत में वहां के नागरिक द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले दिल से की गई प्रशंसा का वीडियो दोनों देशों में तेजी से प्रसारित हो रहा है। सना अमजद के यू ट्यूब चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वह दुआ करता है कि उसके देश को भी मोदी जैसा नेता मिले। यह वीडियो प्रसारित होने के बाद उक्त पाकिस्तानी नागरिक ने एक दूसरे साक्षात्कार में यू ट्यूबर से कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ दोस्ती से उसके देश के हालात भी सुधरेंगे। उस व्यक्ति ने बताया कि पहले साक्षात्कार के बाद कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तानी होने के नाते उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वह मोदी की प्रशंसा के रुख पर अब भी कायम है।

व्यक्ति ने कहा कि मोदी अपने देश को पिछले आठ साल में नई ऊंचाई पर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान और भारत की तुलना की जाती थी, लेकिन अब तुलना लायक स्थिति नहीं है। भारतीय विदेश में भी शानदार काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि मोदी ने अपने देश के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के हित में वहां के प्रधानमंत्री ने अमेरिका की नाराजगी की परवाह किए बिना रूस से तेल खरीदा।

पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट और मंहगाई के दौर से गुजर रहा है। इस पर पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि अगर बंटवारा नहीं हुआ होता तो पाकिस्तानियों को भी सस्ती खाद्य सामग्री और ईंधन मिलता। पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, कि ‘ मैं मोदी को पंसद करता हूं, मैं उनसे प्यार करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नवाज शरीफ, बेनजीर भुट्टो और परवेज मुशर्रफ नहीं चाहिए बल्कि मोदी चाहिए।

पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि वह चाहता है कि पाकिस्तान भी भारत की तरह बेहतर करें। पहले वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा जिसके बाद शनिवार को यू ट्यूबर ने दूसरा वीडियो साझा किया जिसे जारी करने के महज पांच घंटे के भीतर 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें