Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan की अर्थव्यवस्था Sri Lanka से भी बदतर : Imran Khan

May 8, 2023

Pakistan की अर्थव्यवस्था Sri Lanka से भी बदतर : Imran Khan

लाहौर/वाशिंगटनः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और अपदस्थ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो गई है। लोकल मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार हालांकि, उन्होंने कहा कि जनादेश वाली एक मजबूत सरकार देश को आर्थिक दलदल से बाहर निकाल सकती है। पीटीआई प्रमुख ने दोहराया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव देश में मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता का एकमात्र समाधान है।

ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए इमरान ने कहा कि इस प्रकाशन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आज श्रीलंका की तुलना में पाकिस्तान में मुद्रास्फीति की दर अधिक है।’’पीटीआई प्रमुख ने कहा कि ‘मीर सादिक’ पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा के लिए एक अनुपयुक्त उपाधि होगी क्योंकि किसी भी दुश्मन ने पाकिस्तान को इस तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया था।

खान ने दावा किया, ‘‘उन्होंने (बाजवा) देश पर उन सभी भ्रष्ट लोगों को थोपा, जिनकी पाकिस्तान में कोई हिस्सेदारी नहीं थी।’’ रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्तमान संघीय कैबिनेट के 60 प्रतिशत से अधिक सदस्य भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर बाहर हैं, जब उन्हें सरकार का प्रभार दिया गया था।’’ इमरान ने कहा कि सिर्फ एक साल में इन ‘आयातित शासकों’ ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया में हर जगह महंगाई घट रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें