Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और विदेशों के बीच गैर सरकारी मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान में विशिष्ट भूमिका निभाता है पांडा:चीनी विदेश मंत्रालय

August 22, 2023

चीन और विदेशों के बीच गैर सरकारी मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान में विशिष्ट भूमिका निभाता है पांडा:चीनी विदेश मंत्रालय

 

स्थानीय समयानुसार 21 अगस्त को अमेरिका में रह रहे पांडा लिटिल मिरेकल का तीसरा जन्मदिन था ।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने बताया कि चीन और अमेरिका ने वर्ष 2000 से पांडा संरक्षण अध्ययन में सहयोग शुरू किया और प्रजनन ,बीमारी की रोकथाम ,तकनीकों के आदान प्रदान और सार्वजनिक शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र में सकारात्मक उपलब्धियां हासिल कीं ,जिस ने विलुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा और चीनी व अमेरिकी जनता की मित्रता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभायी ।

प्रवक्ता ने बताया कि सहयोग के दौरान पांडा मेइ श्यांग और थ्येन थ्येन ने कुल चार बच्चों का जन्म दिया ,जिस ने अमेरिकी जनता में खुशी लायी और दोनों देशों की जनता के दिलों को करीब लाया ।खासकर कोविड महामारी के दौरान लिटिल मिरेकल के जन्म से पूरे विश्व में पांडा प्रेमियों को प्रेरणा मिली ।

उन्होंने जानकारी दी कि वाशिंटन राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रह रहे मेइ श्यांग ,थ्येन थ्येन और लिटिल मिरेकल योजनानुसार इस साल के अंत में स्वदेश लौटेंगे । वांग वनपिन ने बताया कि पांडा चीन की राष्ट्रीय निधि है और वैदेशिक मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान का मित्रता दूत भी है।

चीन अमेरिका समेत 19 देशों के 22 सहयोग संस्थानों के साथ पांडा सहयोग अध्ययन परियोजना चला रहा है । अब विदेशों में कुल 65 पांडा रह रहे हैं ।आंशिक आंकड़ों के अनुसार विभिन्न देशों में हर साल 1 अरब से अधिक लोग पांडा देखते हैं और पांडा संबंधी कई सौ आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन होता है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें