Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण कोरिया में  गिरा राजमार्ग का निर्माणाधीन हिस्सा, 3 मजदूरों की हुई मौत 

सियोल: दक्षिण कोरिया में मंगलवार को राजमार्ग का निर्माणाधीन हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सियोल से लगभग 90 किलोमीटर दूर चेओनान शहर में यह हादसा हुआ। निर्माण कार्य में जुटे दस मजदूर राजमार्ग का हिस्सा गिरने से मलबे में फंस गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि मलबे में एक व्यक्ति मृत पाया गया। आठ घायल श्रमिकों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन बाद में उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बचावकर्मी लापता कर्मचारी को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग का हिस्सा ढहने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच
Exit mobile version