Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपभोक्ता सामान एक्सपो में आरसीईपी के सदस्य देशों की भागीदारी

April 15, 2023

उपभोक्ता सामान एक्सपो में आरसीईपी के सदस्य देशों की भागीदारी

आरसीईपी के कार्यान्वयन के चलते सदस्य देशों के बीच व्यापार बढ़ रहा है। वर्तमान उपभोक्ता सामान एक्सपो में चीन के अलावा, आरसीईपी के 10 सदस्य देशों ने भाग लिया। मेले में उपस्थित प्रदर्शकों की आशा है कि उपभोक्ता सामान एक्सपो के जरिए लगातार सहयोग और खुलेपन के नए अवसर का फायदा उठाया जाएगा।

थाईलैंड ने 20 स्थानीय प्रसिद्ध ब्रांड्स के साथ वर्तमान उपभोक्ता सामान एक्सपो में भाग लिया, जिसमें सौंदर्य, स्वास्थ्य और गृह जीवन आदि सामान शामिल हैं। क्वांगचो स्थित थाईलैंड की वाणिज्यिक कौंसल छन लीलिंग ने कहा कि थाईलैंड हाईनान को निर्यात करना चाहता है और लगातार आपस में सहयोग मजबूत करना चाहता है। अब चीन थाईलैंड का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पिछले साल थाईलैंड और चीन के हाईनान प्रांत के बीच व्यापार वर्ष 2021 की तुलना में 94 प्रतिशत का इजाफा हुआ। हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के विकास की निहित शक्ति बड़ी है।

मलेशिया की कॉफी बागान कंपनी रीका जया पहली बार उपभोक्ता सामान एक्सपो में भाग लिया। इसकी जिम्मेदार व्यक्ति क्वो चिंगश्वेन ने आशा जताई कि उपभोक्ता सामान एक्सपो और हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के जरिए कंपनी का वैश्विक प्रभाव बढ़ाया जाएगा। आरसीईपी के कार्यान्वयन के बाद विभिन्न सदस्य देशों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़ाया गया। कंपनी के व्यापार का विस्तार भी हुआ है।

इंडोनेशिया के कॉफी ब्रांड फायरबोट ने भी पहली बार उपभोक्ता सामान एक्सपो में भाग लिया। इस ब्रांड ने हाल में हाईनान प्रांत के हाईखो शहर में अपना पहला स्टोर खोला। आशा है कि उपभोक्ता सामान एक्सपो के जरिए हाईनान के ज्यादा उद्यमों के साथ सहयोग किया जाएगा और हाईनान में कॉफी व्यवसाय का विकास बढ़ाया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें