Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिफा अस्पताल से मरीजों को ले जाया जाएगा दक्षिणी गाजा : WHO

November 19, 2023

शिफा अस्पताल से मरीजों को ले जाया जाएगा दक्षिणी गाजा : WHO

गाजाः उत्तरी गाजा के शिफा अस्पताल से मरीजों को अगले 24-72 घंटों के भीतर एन्क्लेव के दक्षिणी हिस्से में स्थित अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रविवार को यह जानकारी दी। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने कई लोगों को सुरक्षित मार्ग के माध्यम से शिफा अस्पताल से बाहर निकलने की अनुमति दी है, साथ ही चिकित्सा कर्मी उन मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे जो अस्पताल से बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

WHO एक्स पर कहा कि ‘‘अगले 24-72 घंटों में संघर्ष के पक्षों द्वारा सुरक्षित मार्ग की लंबित गारंटी के लिए, मरीजों को अल-शिफा से गाजा के दक्षिण में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स और यूरोपीय गाजा अस्पताल तक तत्काल पहुंचाने के लिए अतिरिक्त मिशन की व्यवस्था की जा रही है।‘’ WHO ने कहा कि इन अस्पतालों में पहले से ही मरीजों की संख्या ज्यादा है और अब नए मरीज पहुंचने पर यह संख्या और अधिक हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें