Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनता से केंद्रित होने वाला विकास चीन में सुधार गहराने की दिशा

July 17, 2024

जनता से केंद्रित होने वाला विकास चीन में सुधार गहराने की दिशा

पाँच हजार साल से पहले चीनी पुस्तक श्यांग शु में एक मशहूर वाक्य लिखा गया था कि जनता राष्ट्र का मूल आधार है। इस विचार ने चीन के प्राचीन राजनीतिक विचारों पर गहरा छाप छोड़ा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस अवधारणा के मुताबिक जनता से केंद्रित रहने वाले विकास का विचार पेश किया, जो नये युग में चीन का सुधार चौतरफा तौर पर गहराने की दिशा बन गयी। उन्होंने कहा कि बेहतर जीवन के प्रति जनता की आकांक्षा हमारे संघर्ष का लक्ष्य है। सुधार गहराने में सामाजिक न्याय और निष्पक्षता को बढ़ाना है और जन कल्याण बढ़ाना हमारे सुधार की शुरुआत और अंतिम स्थल है।

जनता से केंद्रित होने वाला विकास पूरा करने के लिए शी चिनफिंग के नेतृत्व में जनजीवन क्षेत्र में व्यापक सुधार लागू किया गया है। चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था का सुधार गहराने से बुनियादी चिकित्सक इलाज बीमा और बड़ी बीमारी बीमा का स्तर निरंतर उन्नत हो रही है। सार्वजनिक अस्पतालों का सुधार व्यापक रूप ले लागू हुआ और काउंटी स्तरीय चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। शैक्षिक व्यवस्था का सुधार गहराने से शहरी और ग्रामीण अनिवार्य शिक्षा के एकीकरण के विकास को बढ़ावा मिला है और व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण को संपूर्ण बनाया गया है ,जिससे शैक्षिक समानता व गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार दस साल में चीन में 2 हजार  से अधिक सुधार योजनाएं लागू की गयीं,जो जनजीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े हैं।

शी चिनफिंग अक्सर कहते हैं क जनता के लिए सुधार करने का महत्व होता है और जनता पर निर्भर रहने से सुधार को प्रेरणात्मक शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि सही रास्ता जनता से आता है। उन्होंने बल दिया कि हमें जनता को सुधार और विकास की उपलब्धियां शेयर करने देना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग) 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें