Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण चीन सागर में तनाव पर अपरिहार्य जिम्मेदार है फिलीपींस: चीनी विदेश मंत्रालय

April 4, 2024

दक्षिण चीन सागर में तनाव पर अपरिहार्य जिम्मेदार है फिलीपींस: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वान वनपिन ने शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि फिलीपींस बार-बार चीन पर तथाकथित हेकड़ी दिखाने का आरोप लगाता है ,लेकिन उसने चीन के नानशा द्वीप समूह का उल्लंघन करने का उल्लेख कभी भी नहीं किया ।यह सच्चे मायने में प्रचार का शिकंजा है । रनआईच्यआओ सवाल बड़े से छोटे पर हेकड़ी करने का सवाल नहीं है ,बल्कि वचन तोड़कर जानबूझ कर उकसावा देना है ।

रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिलबर्टो टियोडोरो जूनियर ने हाल ही में खुला खत जारी कर चीन पर आरोप लगाया कि रनआईच्याओ के बारे में चीन का रूख तथाकथित प्रचार का शिकंजा है ।

संबंधित सवाल के जवाब में वांग वनपिन ने बताया कि फिलीपींस का एक जंगी जहाज़ वर्ष 1999 में रनआईच्याओ में गैरकानूनी रूप से ग्राउंडेड हुआ ,जिसने चीन की प्रभुसत्ता का गंभीर उल्लंघन किया है ।चीन ने फौरन ही फिलीपींस के सामने यह मामला उठाया और फिलीपींस ने अनेक बार उस जहाज़ को वापस ले जाने का वादा दिया ।फिलीपींस के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि फिलीपींस रनआईच्याओ पर संस्थापन निर्मित नहीं करेगा ।लेकिन 25 साल के बाद फिलीपींस ने न सिर्फ वादा खिलाफी की ,बल्कि वह उस जहाज़ को मजबूत करने वाली निर्माण सामग्री पहुंचाने की चेष्टा कर रहा है ताकि रनआईच्याओ पर स्थाई संस्थापन बनाया जा सके ।

प्रवक्ता ने बताया कि फिलिपींस विश्वासघात कर उकसावा दे रहा है ।यह न सिर्फ दोनों पक्षों के बीच रनआईच्याओ सवाल पर संपन्न सहमति के विरुद्ध है ,बल्कि दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों की कार्रवाइयों की घोषणा का उल्लंघन भी है ।फिलीपींस दक्षिण चीन सागर के हालिया तनाव पर अपरिहार्य जिम्मेदार है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें