Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

April 6, 2026

चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 5 अप्रैल को निमंत्रण पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर चर्चा की और वर्तमान मध्य-पूर्व की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर लावरोव ने कहा कि रूस मध्य-पूर्व स्थिति के बिगड़ने पर बड़ा ध्यान देता है। वर्तमान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के मुद्दे पर रूस का विचार है कि शीघ्र ही सैन्य कार्रवाई बंद करनी चाहिए और राजनीतिक व कूटनीतिक रास्ते पर वापस लौटकर मुठभेड़ होने के मूल कारण का समाधान करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इसमें रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। रूस चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क और समन्वय कायम रखकर लगातार युद्धविराम बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहता है।

वहीं, वांग यी ने कहा कि यूएन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के नाते चीन और रूस को सिद्धांत के मामलों में निष्पक्षता दिखानी चाहिए। चीन और रूस को वस्तुगत और संतुलित कार्रवाई करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ज़्यादा समझ और समर्थन पाने की कोशिश करनी होगी। चीन हमेशा वार्ता के जरिए अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों का राजनीतिक समाधान करने का पक्ष लेता है। चीन रूस के साथ यूएन सुरक्षा परिषद में सहयोग जारी रखना चाहता है और अहम मुद्दों पर समय पर संपर्क करना चाहता है। ताकि स्थिति शिथिल करने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता, यहां तक कि पूरी दुनिया की समान सुरक्षा बनाए रखने में प्रयास किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें