Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi के साथ फोन पर बातचीत में Biden ने Bangladesh में लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई: America

September 5, 2024

Modi के साथ फोन पर बातचीत में Biden ने Bangladesh में लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई: America

वांशिगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पिछले सप्ताह फोन पर हुई बातचीत में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा और वहां लोकतांत्रिक संस्थानों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी। ‘व्हाइट हाउस’ के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बातचीत के दौरान बाइडन और मोदी ने बांग्लादेश में हुए हालिया घटनाक्रम को लेकर ‘चिंताएं व्यक्त’’ कीं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा,‘‘राष्ट्रपति (बाइडन) ने बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा तथा वहां मौजूद लोकतांत्रिक संस्थानों के भविष्य को लेकर स्पष्ट तौर पर अपनी चिंता साझा की। दोनों नेताओं के बीच 26 अगस्त को फोन पर बातचीत हुई थी और उसके बाद ‘व्हाइट हाउस’ द्वारा जारी बयान में बांग्लादेश का जिक्र नहीं किया गया था। हालांकि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मोदी के एक पोस्ट और उनके कार्यालय (प्रधानमंत्री कार्यालय) द्वारा जारी बयान में उल्लेख किया गया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान बांग्लादेश के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा था, ‘‘दोनों नेताओं ने बांग्लादेश में हालात को लेकर साझा चिंताएं जताई थीं। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की बहाली, अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया था। ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में मोदी ने कहा था,‘‘हमने बांग्लादेश में हालात पर भी चर्चा की और बांग्लादेश में सामान्य स्थिति शीघ्र बहाल किए जाने तथा अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें